स्वस्थ आंखों के लिए कॉम्प्लेक्स फंक्शनल फॉर्मूला Atomy आई ल्यूटिन

Views 352 Date of filming
Print

Fórmula funcional compleja de Luteína para los Ojos de Atomy para tener ojos sanos
स्वस्थ आंखों के साथ नए सिरे से देखें

-Atomy आई ल्यूटिन



 

जब आपकी आँखें धुंधली हो जाती हैं, तब ज़्यदातर लोगों को लगता है कि यह उम्र के साथ होने वाली सिर्फ एक प्राकृतिक घटना है और वे इसे अनदेखा करते हैं, कोई विशेष ध्यान नहीं देते हैं। उचित मुद्रा बनाए रखें और किताबें पढ़ते, टीवी देखते या कंप्यूटर स्क्रीन पर घूरते समय अपनी आँखों को आराम दें। शराब या तम्बाकू से दूर रहें, तनाव कम करें और अपनी आँखों को स्वस्थ रखने के लिए खूब पानी पियें। उम्र बढ़ने के साथ घटने वाले मैक्युलर वर्णक घनत्व को बनाये रखने के लिए, आपकी आँखों के लिए अच्छे स्वास्थ्य कार्यात्मक खाद्य पदार्थों का लगातार उपभोग करना फायदेमंद होता है।

स्थान को नियंत्रित करने वाली मांसपेशियों की गिरावट, ऑप्टिक तंत्रिका या रेटिना की बढ़ती उम्र, तनाव, टीवी, गेम खेलना, धूम्रपान, और अत्यधिक कंप्यूटर का उपयोग, और अस्वास्थ्यकर खाने की आदतें ,आंख की क्रिया में कमी के कारण हो सकते हैं। यह ल्यूटिन, विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है। कुछ लोगों में, मैक्युलर विकृति तब हो सकती है जब उनकी उम्र 40 वर्ष से ज़्यादा हो। इस प्रकार स्वस्थ जीवन के लिए, आंखों पर पूरा ध्यान देना आवश्यक है।

 

स्वस्थ आंखों को बनाए रखने के लिए Atomy आई ल्यूटिन

Atomy आई ल्यूटिन की मुख्य सामग्री ल्यूटिन *, ज़िंक और विटामिन ए *** हैं। बिलबेरी, काउबेरी, ब्लूबेरी, ऐरोनिआ, एल्डर बेरी, ब्लैककुरेंट पूरक सामग्री के रूप में शामिल हैं। अन्य सामग्री जैसे बोरेज सीड ऑयल, हयालुरोनिक एसिड, और मीठा नारंगी (लाल नारंगी) भी शामिल हैं।

आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए निम्नलिखित पदार्थ शामिल हैं: ल्यूटिन - मैक्युलर वर्णक घनत्व को बनाए रखता है और आंखों के स्वास्थ्य में मददगार है। विटामिन ए - एक ऐसा पदार्थ जो अंधेरे में दृश्य अनुकूलन के लिये और मस्तिष्क तंत्रिका संचरण संकेतों में प्रकाश को परिवर्तित करने के लिए आवश्यक हैं। ज़िंक - प्रतिरक्षा प्रणाली और कोशिका विभाजन के सामान्य कामकाज में मदद करता है। एंथोसायनिन से भरपूर बेरी - आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार हैं।

Atomy आई ल्यूटिन के एज़्टेक मैरीगोल्ड को पारंपरिक रूप से मध्य मैक्सिको में 2000 मीटर की ऊँचाई पर, मध्य मैक्सिको में स्थित समृद्ध, जैविक, उपजाऊ काली मिट्टी में उगाया जाता है। इसके अलावा, सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले गेंदे के फूल, जो पूरे साल प्रचुर धूप, कम वर्षा और ठंडी मौसम में रहते हैं, उन्हें मशीनों के बजाय जुलाई से अगस्त के बीच हाथ से काटा जाता है।


Atomy का आई ल्यूटिन निम्नलिखित व्यक्तियों के लिए अच्छा है:
-जिनकी बढ़ती उम्र के कारण आँखें धुंधली हो जाती हैं
-जो रात में अक्सर ड्राइव करते हैं
-जिन्हे टीवी देखने में मज़ा आता है
-किशोरों और सफेदपोश कर्मचारियों के लिए जो अक्सर कंप्यूटर का उपयोग करते हैं
-उन लोगों के लिए जो हानिकारक यूवी किरणों के संपर्क में आते हैं
-उन लोगों के लिए जिनकी आंखों को पोषण की आवश्यकता होती है


+ प्लस टिप
स्वस्थ आंखों के लिए 9 स्वास्थ्य के लिये हितकर आदतें
1) दृष्टिमंदता का पहले ही पता लगाने के लिए, 4 साल की उम्र से पहले एक नेत्र परीक्षण किया जाना चाहिये
2) 40 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों को नियमित नेत्र परीक्षण करवाना चाहिये
3) मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और डिस्लिपिडेमिया (हाइपरलिपिडिमिया) का स्थिर उपचार
4) कांटेक्ट लेंस पहनते समय डॉक्टर से सलाह लें
5) धूम्रपान छोड़ें
6) एक टोपी या धूप का चश्मा पहनें जो बाहरी गतिविधियों के दौरान यूवी किरणों को रोक सकें
7) अंदर उचित तापमान और आर्द्रता बनाए रखें, और लंबी अवधि के लिए कंप्यूटर का उपयोग करने से बचें
8) अत्यधिक काम से बचें जो आंखों के लिए तनावपूर्ण हैं, और अंदर की प्रकाश व्यवस्था को उज्ज्वलित रखें
9) काम और व्यायाम के दौरान उचित सुरक्षा उपकरण पहनें

* मैक्युलर अध: पतन
मैक्युला एक तंत्रिका ऊतक है जो आँख के आंतरिक रेटिना के केंद्र में स्थित होता है, जहाँ वस्तु की एक छवि बनती है। यह दृश्य मान्यता जैसे कि वस्तु मान्यता और रंग वर्गीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केशिका विकारों के कारण रेटिना में असामान्य रक्त वाहिका गठन की वजह से मैक्यूलर अध: पतन होता है। धूम्रपान, उच्च वसा, उच्च कैलोरी खाने की आदतें, तनाव, मोटापा, उच्च रक्तचाप और पारिवारिक इतिहास जैसे कारक विकार का कारण हो सकते हैं।


**ल्यूटिन
ल्यूटिन, एक पदार्थ जो रेटिना और मैक्युला में पाया जाता है, एक नारंगी कैरोटीनॉयड वर्णक है जो वस्तुओं को पहचानने और रंगों को देखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता यह गेंदे के फूलों के निचोड़ से उत्पादित किया जा सकता है। बढ़ती उम्र के साथ, मैक्युला को बनाने वाले वर्णक फीके पड़ जाते हैं और ल्यूटिन का घनत्व भी कम हो जाता है। इसलिए, बुढ़ापा शुरू होने से पहले ही ल्यूटिन का सेवन करने की सिफारिश की जाती है, ताकि मैकुलर वर्णक घनत्व को कायम रखा जा सके। मैक्युला में वर्णक घनत्व में कमी नेत्र स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। ल्यूटिन नीले प्रकाश को भी कम करता है जो मैक्युला और रेटिना को नुकसान पहुंचाता है। चूंकि ल्यूटिन को शरीर में संश्लेषित नहीं किया जा सकता, इसका सेवन भोजन के माध्यम से करना ज़रूरी है। ल्यूटिन में मुक्त कणों को अवशोषित करने की क्षमता होती है, जो रक्त वाहिकाओं की रक्षा करते हैं और सूक्ष्मपरिसंचरण को बढ़ाते हैं।


*** विटामिन ए
विटामिन ए पशु स्रोत खाद्य पदार्थों में पाया जा सकता है, और हरी-पीली वनस्पति खाद्य पदार्थों में कैरोटीनॉयड होता है, जो शरीर में पाए जाने वाले विटामिन ए के पूर्ववर्ती होते हैं। रेटिना में, प्रकाश को सिग्नल में परिवर्तित किया जाता है जो मस्तिष्क की तंत्रिका को प्रेषित होता है, और इस प्रक्रिया के दौरान विटामिन ए की आवश्यकता होती है। चाक्षुष क्रिया बनाए रखने के लिए, विटामिन ए और ऑप्सिन प्रोटीन को रोडोप्सिन बनाने के लिए जोड़ा जाना चाहिये। जब विटामिन ए की कमी होती है, तो रॉड कोशिकाएं रोडोप्सिन नहीं बना सकती हैं, जिससे अंधेरे में देखना मुश्किल हो जाता है। इसके अतिरिक्त, विटामिन ए कलेजा, गाजर, शकरकंद, सूरजमुखी, टमाटर, समुद्री भोजन, खमीर, पालक, अजमोद, सहिजन, तोरी, सेब, और लीक जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जा सकता है।

 

인터넷 익스플로러 사용자는 [도구]-[호환성보기] 를 클릭하여 호환성보기를 해제하여 주시기 바랍니다.

    LOG IN

    GLOBAL GSMC