कोरियाई Atomy के आगे बढ़ते कदम - प्रत्यक्ष बिक्री के रणक्षेत्र, चीनी बाज़ार का सामना

Views 455 Date of filming
Print
कोरियाई Atomy के आगे बढ़ते कदम - प्रत्यक्ष बिक्री के रणक्षेत्र, चीनी बाज़ार का सामना
 

कोरिया की नंबर 1 प्रत्यक्ष बिक्री कंपनी, Atomy चीनी बाजार में कदम रख रहीं है। Atomy - 2009 में स्थापित - वैश्विक प्रत्यक्ष बिक्री बाजार में काफी बाद में आने वाला खिलाड़ी है। हालांकि, 2019 तक - इसकी स्थापना के केवल 10 वर्षों में - यह कोरिया सहित 14 विदेशी शाखाओं में लॉन्च हो चुकी है। इसने 1.5 ट्रिलियन वॉन (लगभग 1.2 बिलियन डॉलर) की वैश्विक बिक्री का रिकॉर्ड कायम किया है। सदस्यों की संख्या, जो आम तौर पर प्रत्यक्ष बिक्री कंपनियों की समग्र बिक्री से सीधीं जुड़ी होती है, कोरिया में 3.4 मिलियन को लेकर विश्व भर में 6.1 मिलियन तक पहुंच गई है। Atomy के एक कार्यकर्त्ता ने कहा, "इस साल की पहली छमाही में, हम चीनी बाजार को लक्षित करने के लिए कदम उठा रहे हैं।"

पिछले वर्ष तक, चीन में प्रत्यक्ष बिक्री बाजार का आकार लगभग 251.3 बिलियन युआन (लगभग 43 ट्रिलियन वॉन) था, संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए, यह विश्व के सबसे बड़े बाजार के रूप में उभरा। एमवे, दुनिया की नंबर 1 प्रत्यक्ष बिक्री कंपनी, ने 1995 में चीनी बाजार में प्रवेश किया था और इस वर्ष उसने 25 वें वर्ष को चिह्नित किया। दूसरीं वैश्विक प्रत्यक्ष बिक्री कंपनियों जैसे हर्बालाइफ और नु स्किन ने भी क्रमशः 1997 और 2003 में चीनी बाजार में प्रवेश किया था। चीन में, एमवे 'एन ली', हर्बालाइफ 'कंगबाओ लाई', और नु स्किन 'ल्यूसिन' के नाम से संचालित है।

Atomy का चीनी नाम, "ऐ डू मेई" के तहत, चीनी बाजार में प्रवेश करना कंपनी के विकास के लिए अपरिहार्य था। पिछले वर्ष, Atomy की वैश्विक बिक्री घरेलू और विदेशी बाजारों को संयुक्त लेकर लगभग 1.2 बिलियन डॉलर (1.5 ट्रिलियन वॉन) थी। इस बीच, दुनिया की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय प्रत्यक्ष बिक्री कंपनी एमवे की वैश्विक बिक्री पिछले साल 8.4 बिलियन डॉलर (लगभग 10.3 ट्रिलियन वॉन) थी।

10 वर्षों में 1 बिलियन डॉलर की प्रत्यक्ष बिक्री कंपनी बनना

दरअसल, चीनी वितरण बाजार को वैश्विक वितरण पावरहाउसों के लिए कब्रिस्तान के समान माना जाता है। बड़ी कोरियाई वितरण कंपनियां जैसे कि ई-मार्ट, लोटे मार्ट, और लोटे डिपार्टमेंट स्टोर ने चीनी वितरण बाजार में प्रवेश केवल अपना ध्यान 1.3 बिलियन चीनी आबादी पर केंद्रित करके किया। अंत में, इन सभी कंपनियों ने हार मान लीं। सच कहा जाए तो Atomy के लिए चीनी बाजार एक बड़ी चुनौती के समान हैं, क्योंकि इतनी बड़ी कंपनियों की तुलना में इस कोरियाई प्रत्यक्ष बिक्री कंपनी की वितरण क्षमता या मानव संसाधन कम है।

हालांकि, यह उल्लेखनीय है कि कोरियाई प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग के अंतर्गत, Atomy विश्व की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष बिक्री कंपनी, एमवे की बराबरी करने के कगार पर है। फेयर ट्रेड कमीशन के अनुसार, 2018 में, कोरिया में Atomy की बिक्री 970.7 बिलियन से अधिक हुई, जो केवल एमवे कोरिया (1 ट्रिलियन 279.9 बिलियन वॉन) के बाद दूसरे स्थान पर थीं। Atomy के एक कर्मचारी ने बताया, "पिछले साल (2019) में, कोरिया में बिक्री लगभग 1 ट्रिलियन 80 बिलियन वॉन (कोरिया फेयर ट्रेड कमीशन के आधार पर) हुई, और अगर विदेशी निर्यात को भी जोड़ दिया जाएं तो बहुत जल्द ही Atomy की एमवे कोरिया (अनुमानित 1.2 ट्रिलियन वॉन) से थोड़ा आगे निकल जाने की उम्मीद है।"

चीन में, प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग के लिए नियम अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग तरीके से लागू होते हैं। बिक्री की विधि के आधार पर, उत्पादों को बेचने की दो श्रेणियां हैं। पहला 'प्रत्यक्ष बिक्री ’के रूप में है। दूसरा ’विक्रेता बिक्री’ के रूप में है। प्रत्यक्ष बिक्री सीधें उपभोक्ताओं को उत्पाद बेचना है, जबकि विक्रेता बिक्री एजेंट के रूप में उत्पादों को बेचने के एक पारंपरिक मॉडल का अनुसरण करता है। 'बहु-स्तरीय विपणन’ के रूप में बिक्री को 'अवैध पिरामिड बिक्री’ की श्रेणी में माना जाता है, और इसे बहु-स्तरीय बिक्री निषेध अधिनियम द्वारा सख्ती से प्रतिबंधित किया जाता है।

प्रत्यक्ष बिक्री के मामले में, केवल दरवाज़े-से-दरवाज़े-तक की बिक्री की अनुमति है जबकि प्रायोजित दरवाज़े-से-दरवाज़े-तक की बिक्री या बहु-स्तरीय विपणन की अनुमति नहीं है। प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक अलग व्यवसाय लाइसेंस की आवश्यकता होती है, और बेची जाने वाली वस्तुएँ स्वास्थ्य खाद्य पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन, बरतन, व्यक्तिगत स्वच्छता उत्पाद, स्वास्थ्य उपकरण और छोटे घरेलू उपकरणों तक सीमित होती हैं। Atomy के एक कर्मचारी ने बताया, "प्रत्यक्ष बिक्री के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के लिए, वाणिज्य मंत्रालय और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय सहित नौ केंद्रीय विभागों की स्क्रीनिंग पास करना अनिवार्य है, जिसमें लगभग दो साल लग जातें हैं।"

चीनी बाजार में Atomy की रणनीति शुरू में एक विक्रेता बिक्री लाइसेंस के साथ बेचने की और फिर बाद में प्रत्यक्ष बिक्री लाइसेंस प्राप्त करने कीं है। Atomy ने पहले ही पिछले 3 वर्षों में संबंधित प्रक्रिया की कार्रवाई कर दी है, जिसका उद्देश्य चीनी प्रत्यक्ष बिक्री बाजार को लक्षित करना है। 2017 में, Atomy ने टूथ्ब्रश, रसोई के बर्तन, बच्चों के पर्यावरण-अनुकूल बर्तन, और सेनेटरी विनाइल का निर्माण करने के लिए शेडोंग प्रांत के यांताई में एक स्थानीय फैक्ट्री को किराए पर लेकर एक उत्पादन लाइन भी प्राप्त कर लीं हैं।.

Atomy के एक प्रत्यक्ष बिक्री लाइसेंस प्राप्त करने की चेष्टा का कारण यह है कि लाइसेंस प्राप्त करने से उपभोक्ताओं का विश्वास प्रभावशाली ढंग से बढ़ जाता है। चीनी वितरण बाजार में, विदेशी प्रत्यक्ष बिक्री कंपनियों द्वारा बेची जाने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं की छवि घरेलू स्तर पर निर्मित कम गुणवत्ता वाले उत्पादों की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर है। छोटे और मध्यम आकार के शहरों में, यह वृत्तांत और भी स्पष्ट है।

उत्पाद विविधीकरण के लिए चीन में Atomy का प्रवेश अपरिहार्य है। Atomy की सफलता के रहस्यों में से एक तथाकथित "ग्लोबल सोर्सिंग ग्लोबल सेल्स" (जीएसजीएस) की रणनीति है। इस रणनीति में दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ उत्पादों को खोजकर स्रोत करके, उन्हें दुनिया भर के विभिन्न बाजारों में बेचना है। Atomy के सीईओ, डाए-ह्युं किम कहते हैं, "पांच वर्षों में, चीन में निर्मित और स्त्रोत किए गए उत्पाद, Atomy के सभी उत्पादों के 50% से भी ज़्यादा हो जाएंगे।" उन्होंने यह भी कहा, "भविष्य में, चीन से खरीदे गए उत्पादों को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ दुनिया के विभिन्न बाजारों में निर्यात किया जाएगा।"

इस समय की सबसे बड़ी बाधा कोविड-19 महामारी के कारण उपभोक्ता बाजार पर छाईं आकस्मिक गिरावट है। अभीं भी, चीन में, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए क्षेत्रों के बीच आवाजाही के लिए सख्त प्रतिबंध लागू हैं। हालांकि आमने-सामने की बातचीत फ़िलहाल मुश्किल है, कंपनी का मानना ​​है कि ऑनलाइन संवादमूलक साधनो का उपयोग करने से उपभोक्ताओं के साथ संवाद करने में कोई समस्या नहीं होगी। कंपनी के एक अधिकारी ने आशा व्यक्त कीं, "90% से अधिक चीनी लोग वीचैट जैसे प्लेटफार्मों के माध्यम से ऑनलाइन संचार कर रहे हैं।"

चीनी प्रत्यक्ष बिक्री कंपनियों का तीव्र विकास Atomy के लिए बहुत अनुकूल नहीं रहा है। उदाहरण के लिए, चीन की सबसे बड़ी खाद्य कंपनियों में से एक, जो अपने सीप सॉस के लिए प्रसिद्ध है, ली कुम किम (एलकेके), की "इंफीनिटस" नामक एक सहायक प्रत्यक्ष बिक्री कंपनी है। वर्तमान में, चीनी प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग पर उनकी सबसे मजबूत पकड़ है। यह कंपनी 1992 में स्थापित हुई थी और मुख्यत: चीनी घरेलू बाजार को लक्षित करते हुए, तेजी से बढ़ रही है। चीन में, इंफीनिटस पहले ही एमवे से आगे निकल चूका है, और 2018 में, इसकी वैश्विक बिक्री 4.5 बिलियन डालर (लगभग 5.53 ट्रिलियन वॉन) तक पहुंच गयीं थी।

चीन में 2018 के अंत में घटित शेन्ज़ेन संकट एक और बाधा है। शेन्ज़ेन संकट एक ऐसा मामला है जिसमे एक प्रमुख चीनी प्रत्यक्ष बिक्री कंपनी को अपने स्वास्थ्य कार्यात्मक खाद्य उत्पादों के झूठे विज्ञापन और संबंधित कानूनों और नियमों के उल्लंघन के कारण चीनी स्थानीय अधिकारियों द्वारा अपने सभी व्यवसाय प्रथाओं को रोकने के लिए मजबूर किया गया था। शेन्ज़ेन अपने मुख्यालय के शहर, तिआनजिन की एक जानी-मानी कंपनी बन गई थी- यहां तक ​​कि 2015 से 2019 के बीच "तियानजिन शेन्ज़ेन" नामक उनकी खुद की फुटबॉल टीम भी थीं। इसकी बिक्री मात्रा के संदर्भ में, यह चीन में प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग का, नंबर एक कंपनी, इन्फिनिटस के ठीक पीछे वाला, दूसरा या तीसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी था।

स्वास्थ्य कार्यात्मक खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों पर ज़ोर देने की रणनीति
हालाँकि, जैसे ही शेन्ज़ेन संकट सामने आया था, चीनी पर्यवेक्षकों ने समान उद्योग की कंपनियों की पूर्ण जांच-पड़ताल कीं थीं। हेबै प्रांत में स्थित हुआ लिन नामक कंपनी इस जांच से प्रत्यक्ष प्रभावित हुई थीं। शेन्ज़ेन संकट के परिणाम एमवे और हर्बालाइफ जैसीं चीन में कानूनी रूप से काम करने वाली विदेशी कंपनियों पर अतिप्रवाह हुईं। Atomy के एक कर्मचारी ने समझाया, "शेन्ज़ेन संकट के बाद, चीन ने नए प्रत्यक्ष बिक्री लाइसेंस जारी करना अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। चीनी बाजार को लक्षित करने के लिए Atomy की रणनीति के दो सबसे मजबूत शस्त्रागार - स्वास्थ्य कार्यात्मक खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पाद हैं। कोरियाई बाजार में दोनों उत्पादों की बिक्री क्षमता का परीक्षण किया गया है। स्वास्थ्य कार्यात्मक खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पाद Atomy के सर्वोच्च दो प्रमुख उत्पाद हैं। Atomy का सर्वश्रेष्ठ उत्पाद, हेमोहिम - एक स्वास्थ्य कार्यात्मक खाद्य उत्पाद - कोरिया में अपने उद्योग में लगातार पांच वर्षों से नंबर 1 स्थान पर रहा है। ऐसा पराक्रम इस ज़बानी वार्ता से संभव हुआ कि हेमोहिम कोरिया परमाणु ऊर्जा अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित है। कोरियाईं फेयर ट्रेड आयोग के अनुसार, 2018 में हेमोहिम की कुल बिक्री 181.9 बिलियन वॉन थी। Atomy के सीईओ डाए-ह्युं किम ने कहा, "अभी कोरियाई उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं की उच्च प्राथमिकता के कारण चीनी बाजार में प्रवेश करने का सबसे अच्छा समय है।"

인터넷 익스플로러 사용자는 [도구]-[호환성보기] 를 클릭하여 호환성보기를 해제하여 주시기 바랍니다.

    LOG IN

    GLOBAL GSMC